अमर उजाला
Tue, 4 February 2025
यदि आप धन को लंबे समय के लिए संचित करके रखना चाहते हैं और गरीबी से बचना चाहते हैं तो चाणक्य की कुछ बातों पर जरूर अमल करना चाहिए
चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में-
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन घरों में हमेशा अन्न का सम्मान किया जाता है, वहां कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। माता लक्ष्मी की कृपा से ऐसे घरों के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
चाणक्य कहते हैं कि जितना पैसा कमाना जरूरी है उतना ही मायने रखता है उसको बचाना, जो धन संचय करके रखते हैं उन्हें जिदंगी में कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता।
चाणक्य के अनुसार जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने और धन की कमी से बचने के लिए व्यक्ति को अपने लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए और कुछ पैसे निवेश करना चाहिए।
यदि आप चाहते हैं कि घर में लक्ष्मी का वास हो तो आपको घर में शांति का माहौल रखना चाहिए। घर में कलेश होने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और वहां ठहरना नहीं चाहतीं।
महाकुंभ में संगम स्नान से क्या नष्ट हो जाते हैं सारे पाप? जानें सद्गुरु से