चाणक्य नीति: भूल से भी न करें इन 5 महिलाओं का अपमान
अमर उजाला
Sun, 10 September 2023
Image Credit : Facebook
वैसे तो किसी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए, लेकिन आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में जिक्र किया है जिनका अपमान भूल से भी नहीं करना चाहिए
Image Credit : social media
मां
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति मां की सेवा करता है, उसे पृथ्वी लोक पर ही स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है, अतः गलती से भी मां का अपमान न करें
Image Credit : iStock
पत्नी की माता
आचार्य चाणक्य का कहना है कि पत्नी की माता यानी सास भी मां समान होती हैं, ऐसे में उनका अपमान भूलकर भी न करें
Image Credit : istock
राजा की धर्मपत्नी
आचार्य चाणक्य के अनुसार राजा की पत्नी मां समान होती हैं, ऐसे में भूलकर भी राजा की धर्मपत्नी का अपमान नहीं करना चाहिए, अगर गलती से भी अपमान हो जाए, तो तुरंत माफी मांग लें
Image Credit : iStock
गुरु की पत्नी
आचार्य चाणक्य का कहना है कि गुरु की पत्नी भी मां तुल्य हैं, अतः गुरु मां की सेवा करनी चाहिए, भूलकर भी गुरु मां का अपमान न करें
Image Credit : iStock
मित्र की पत्नी
मित्र की पत्नी को भी मां का दर्जा दिया गया है, अगर भूलकर भी मित्र की पत्नी का दिल दुखाते हैं, तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है
Image Credit : iStock
चाणक्य नीति: सांप से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग