अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
चैत्र नवरात्रि एक पावन एवं शुभ अवसर होता है, जब हम अपने घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं
इस दौरान कुछ विशेष वास्तु उपाय अपनाकर घर के नकारात्मक प्रभावों को दूर किया जा सकता है और सुख-समृद्धि को बढ़ाया जा सकता है
आप घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और शुभ चिन्ह बनाएं या फिर तोरण लगाएं, इससे वास्तु दोष खत्म हो जाता है
नवरात्रि के दिनों में गंगाजल से घर को शुद्ध करें और प्रवेश द्वार के पास कलश स्थापित करें
कलश में जल भरकर उसमें आम के पत्ते और नारियल रखें, यह समृद्धि और शांति लाता है
सुबह और शाम के समय घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थान पर दीपक जलाएं
कैसे पाएं क्रोध पर काबू? यहां जानें सही तरीका