अमर उजाला
Sat, 11 February 2023
भगवान गणेश को एकदंत क्यों कहा जाता है इससे जुड़ी अलग-अलग पौराणिक कथाएं हैं, सबसे प्रचलित कथा गणेश और परशुराम की लड़ाई से जुड़ी है
परशुराम ने गणेश जी से काफी विनती की लेकिन वो नहीं माने आखिरकार परशुराम ने गणपति को युद्ध की चुनौती दी, इस चुनौती को स्वीकार करते हुए गणेश जी ने युद्ध किया लेकिन इस दौरान परशुराम के फरसे के वार से उनका एक दांत टूट गया और वे एकदंत कहलाए
ऐसे ही एक झगड़े में कार्तिकेय ने भगवान गणेश को सबक सिखाने का निश्चय किया और उन्होंने गणपति की पिटाई कर दी जिससे उनका एक दांत टूट गया और तभी से भगवान गणेश एकदंत कहलाए
वहीं तीसरी कथा के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने महाभारत लिखने के समय गणेश जी के आगे शर्त रखी थी कि वो बोलना नहीं बंद करेंगे, यानि वे लगातार बोलेंगे और गजानन को बिना रुके लिखेंगे
इस तरह से श्री गणेश के एकदंत बनने के पीछे अलग-अलग पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं
श्री कृष्ण और कालिया नाग की कहानी