हनुमान जी को क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर

अमर उजाला

Wed, 8 February 2023

Image Credit : iStock

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता सीता अपनी मांग में सिंदूर भर रही थीं और जब हनुमान जी ने माता सीता को सिंदूर लगाते हुए देखा तो जिज्ञासवश पूछा कि हे माता आप अपनी मांग में  सिंदूर क्यों लगाती हैं

Image Credit : iStock
हनुमान जी के प्रश्न का उत्तर देते हुए माता सीता ने बताया कि वे अपने पति श्रीराम की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं
Image Credit : iStock

शास्त्रों में भी सिंदूर का महत्व बताया गया है, जिसके अनुसार जो सुहागिन मांग में सिंदूर लगाती है तो उसके पति की आयु में वृद्धि होती है और उसका स्वास्थय सही रहता है

Image Credit : iStock

यह सुनकर हनुमान जी ने सोचा कि वो भी तो अपने आराध्य भगवान श्रीराम से बहुत प्रेम करते हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं

Image Credit : iStock

हनुमान जी ने सोचा कि अगर मांग भरने से उनकी उम्र लंबी होती है तो मैं अपने पूरे शरीर में सिंदूर लगा लेता हूं इससे मेरे प्रभु अमर हो जाएंगे

Image Credit : iStock

यही सोचकर भगवान हनुमान ने अपने पूरे शरीर में सिंदूर लगा लिया, भी से हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई, कहा जाता है कि हनुमान जी सिंदूर चढ़ाने से बहुत प्रसन्न होते हैं 

Image Credit : iStock

भीम के अंदर कैसे आया था 10 हजार हाथियों का बल

Facebook
Read Now