अमर उजाला
Wed, 22 January 2025
अक्सर आपने सुना होगा कि किसी मंदिर में प्रसाद के तौर पर भस्म मिलती है तो किसी मंदिर में प्रसाद के रूप में भभूति मिलती है तो किसी मंदिर में भगवान को राख चढ़ाई जाती है
ज्यादातर लोग इन तीनों को एक ही समझते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि तीनों वस्तुएं अलग-अलग हैं
चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है भभूति, भस्म और राख में अंतर
भभूति, भस्म और राख दिखने में एक समान ही प्रतीत होती हैं, लेकिन तीनों में गहरा अंतर मौजूद है
किसी भी हवन में कई प्रकार की पूजा सामग्री को आहुति देने के बाद जो सफेद पाउडर उत्पन्न होता है वह भभूत या भभूति कहलाती है
जब शमशान में किसी भी मृतक के शव को जलाया जाता है और शरीर के पूरी तरह से जल जाने के बाद जो सफेद मिट्टी बचती है वह राख कहलाती है
इसी राख को जब भगवान शिव को अर्पित किया जाता है तब वह भस्म बन जाती है, शिव अर्पण से पहले वह सिर्फ राख होती है
माघ माह में करें इन देवी-देवताओं की पूजा