अमर उजाला
Mon, 22 September 2025
'राम-राम' का जाप केवल एक अभिवादन या साधारण शब्द नहीं, बल्कि हिंदू धर्म में इसे एक महामंत्र माना गया है।
यह सरल दिखने वाला मंत्र अपने आप में गहन आध्यात्मिक शक्तियों को समेटे हुए है। मान्यता है कि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ 'राम' नाम का जाप करने से व्यक्ति को कई चमत्कारी फल प्राप्त होते हैं।
राम नाम को 'तारक मंत्र' भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है भवसागर (संसार) से तारने वाला या पार लगाने वाला। नियमित रूप से इसका जाप करने से मन शांत होता है, तनाव, चिंता और भय दूर होते हैं।
यह मंत्र शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आसपास के वातावरण को भी शुद्ध करता है।
शास्त्रों के अनुसार 'राम' नाम का जाप व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश करता है।
इसकी महिमा इतनी अपार है कि इसे सभी वेदों और शास्त्रों का सार माना गया है।
सूतक और पातक में क्या अंतर है?