चाणक्य नीतिः शहर में महान कौन होता है? एक अजनबी ने ब्राह्मण से पूछा. "बताइए, इस शहर में महान क्या है?". ब्राह्मण ने जवाब दिया की खजूर के पेड़ का समूह महान है अजनबी ने सवाल किया कि यहां दानी कौन है? जवाब मिला के वह धोबी जो सुबह कपड़े ले जाता है और शाम को लौटाता है. प्रश्न हुआ यहां सबसे काबिल कौन है. जवाब मिला यहां हर कोई दूसरे का द्रव्य और दारा हरण करने में काबिल है. प्रश्न हुआ कि आप ऐसी जगह रह कैसे लेते हो? जवाब मिला की जैसे एक कीड़ा एक दुर्गन्ध युक्त जगह पर रहता है. हमारे शरीर नश्वर हैं. धन में तो कोई स्थायी भाव नहीं है. मृत्यु हरदम हमारे निकट है. इसीलिए हमें तुरंत पुण्य कर्म करने चाहिए. ब्राह्मणों को स्वादिष्ट भोजन में आनंद आता है, गायों को ताज़ी कोमल घास खाने में, पत्नी को पति के सान्निध्य में और क्षत्रियों को युद्ध में आनंद आता है. chanakya niti