मुझे वह दौलत नहीं चाहिए जिसके लिए कठोर यातना सहनी पड़े, या सदाचार का त्याग करना पड़े या अपने शत्रु की चापलूसी करनी पड़े.
Image Credit : amarujala
सभी परोपकार और तप तात्कालिक लाभ देते हैं, लेकिन सुपात्र को जो दान दिया जाता है और सभी जीवों को जो संरक्षण प्रदान किया जाता है उसका पुण्य कभी नष्ट नहीं होता.
Image Credit : amarujala
बेइज्जत होकर जीने से अच्छा है कि मर जाएं. मरने में एक क्षण का दुःख होता है पर बेइज्जत होकर जीने में हर रोज दुःख उठाना पड़ता है.
Image Credit : amarujala
सभी जीव मीठे वचनों से आनंदित होते हैं. इसीलिए हम सबसे मीठे वचन कहे. मीठे वचन की कोई कमी नहीं है.
Image Credit : amarujala
इस दुनिया के वृक्ष को दो मीठे फल लगे हैं. मधुर वचन और सत्संग.
Image Credit : amarujala
जिसका ज्ञान किताबों में सिमट गया है और जिसने अपनी दौलत दूसरों के सुपुर्द कर दी है वह जरूरत आने पर ज्ञान या दौलत कुछ भी इस्तेमाल नहीं कर सकता.
Image Credit : amarujala
अगर आप चाणक्य नीति सुनना चाहते है,तो 'चाणक्य नीति' पर क्लिक करें