इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि व्यक्ति उन बातों के प्रति अनुदगार रहता है जिसका उसे कोई ज्ञान नहीं. उसी प्रकार जैसे एक जंगली शिकारी की पत्नी हाथी के सिर का मणि फेंककर गूंजे की माला धारण करती है.
Image Credit : pexels
जो व्यक्ति एक साल तक भोजन करते समय भगवान का ध्यान करेगा और मुंह से कुछ नहीं बोलेगा, उसे एक हजार करोड़ वर्ष तक स्वर्ग लोक की प्राप्ति होगी.
Image Credit : amarujala
एक विद्यार्थी पूर्ण रूप से निम्न लिखित बातों का त्याग करे.
Image Credit : pexels
काम, क्रोध, लोभ, स्वादिष्ट भोजन की अपेक्षा, शरीर का शृंगार, अत्याधिक जिज्ञासा, अधिक निद्रा, शरीर निर्वाह के लिए अत्याधिक प्रयास.
Image Credit : pexels
वही सही में ब्राह्मण है जो केवल एक बार के भोजन से संतुष्ट रहे, जिस पर सोलह संस्कार किए गए हों, जो अपनी पत्नी के साथ महीने में केवल एक दिन समागम करे. माहवारी समाप्त होने के दूसरे दिन.
Image Credit : amarujala
वह ब्राह्मण जो दुकानदारी में लगा है, असल में वैश्य ही है.
Image Credit : amarujala
निम्न स्तर के लोगों से जिस व्यवसाय में संपर्क आता है, वह व्यवसाय ब्राह्मण को शुद्र बना देता है.