अमर उजाला
Mon, 8 January 2024
हिंदू धर्म में जितना तुलसी के पौधे की पूजा का महत्व होता है उतना ही तुलसी की माला पहनने का भी होता है।
साथ ही इससे जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है।
जो लोग भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु के उपासक होते हैं वे तुलसी की माला जरूर अपने गले में धारण करते हैं।
ऐसी मान्यता है कि तुलसी की माला गले में पहनने से मन में शांति और आध्यात्मिक पवित्रता बनी रहती है।
इसके अलावा ज्योतष में भी तुलसी की माला का विशेष महत्व होता है।
तुलसी की माला धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद बुध और गुरु दोनों ही ग्रह मजबूत होते हैं।
मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां