यदि किसी लड़की के विवाह में देरी हो रही है, तो उसे रोजाना तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए। इससे जल्द ही विवाह के योग बनते हैं।
Image Credit : iStock
घर के दक्षिण पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और उसके नियमित रूप से जल दें और घी का दीप जलाएं। इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक उर्जा दूर हो जाएगी।
Image Credit : iStock
तुलसी के 11 हरे पत्तों पर सरसों के तेल में सिंदूर मिलाकर राम नाम लिखें और उन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को समर्पित कर दें। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
Image Credit : istock
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो तुलसी के पत्तों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने पर्स या अलमारी में रख लें। इससे घर में धन की आवक बढ़ती है।
Image Credit : iStock
घर में क्लेश बना रहता है तो तुलसी के 4-5 पत्ते तोड़कर साफ कर लें। इसके बाद उन्हें जल से भरे हुए पीतल के लोटे में डाल लें। नियमित रूप से स्नान और पूजा पाठ करें।
Image Credit : iStock
इसके बाद तुलसी के पत्तों वाले उस जल को अपने घर के दरवाजे और अन्य स्थानों पर छिड़कें। ऐसा करने से परिवार में एकता बढ़ने लगती है और सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।