भाग्योदय के लिए करें सुपारी के ये सरल उपाय

अमर उजाला

Tue, 22 November 2022

Image Credit : iStock

धन लाभ के उपाय 

मान्यता है कि पूजा के पश्चात इस सुपारी को अपने लॉकर में जहां धन रखा जाता है, वहां रख देना चाहिए, इसे घर में धन लाने वाला टोटका माना जाता है
 
Image Credit : iStock

व्यापार में लाभ के लिए उपाय 

शनिवार की रात पीपल के पेड़ की पूजा करके 1 रुपए का सिक्का और एक सुपारी रख दें, दूसरे दिन उसी पेड़ से एक पत्ता तोड़कर उसमें सुपारी और सिक्के को रखकर लाल रंग के धागे से बांध कर अपनी तिजोरी में रख लें 
Image Credit : iStock

रुके हुए काम के लिए

यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो अपने पर्स में दो लौंग और एक सुपारी रख लें और काम के समय लौंग को मुंह में रख लें और सुपारी को किसी मंदिर में चढ़ा दें इससे कार्य में आ रही बाधा जल्द दूर हो जाएगी 

Image Credit : iStock

शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए  

एक सुपारी पर अबीर लगाकर चांदी के डिब्बे में रखें और पूर्णिमा की रात घर के पूजा स्थान पर स्थापित कर दें, इससे शादी की रुकावट का जल्द समाधान हो जाता है
 
Image Credit : iStock

किसी भी प्रकार की बाधा दूर करने के लिए 

एक पत्ते पर सिंदूर और देसी घी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं अब एक सुपारी को कलावे में लपेट कर इस पत्ते पर रख रखकर पूजा करें, इस उपाय को करने से बाधाएं दूर हो जाती हैं
 
Image Credit : iStock

घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट करने के लिए

घर के पूर्व या उत्तर दिशा में सुपारी को किसी चांदी के पात्र में डालकर रख दें, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगी
Image Credit : iStock

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के प्रभावशाली मंत्र

iStock
Read Now