सुपारी के इन उपायों से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

अमर उजाला

Fri, 16 December 2022

Image Credit : iStock

धन लाभ के लिए 

पूजा में इस्तेमाल होने वाली सुपारी को अपने लॉकर में जहां धन रखा जाता है वहां रख देना चाहिए ये उपाय चुंबक की तरह धन को आकर्षित करता है 
 
Image Credit : iStock

शीघ्र विवाह के लिए 

एक सुपारी पर अबीर लगाकर चांदी के डिब्बे में रखें और पूर्णिमा की रात घर के पूजा स्थान पर स्थापित कर दें, इससे शादी में आ रही रुकावट दूर हो जाती है 
 
Image Credit : iStock

व्यापार में वृद्धि के लिए 

शनिवार की रात पीपल के पेड़ की पूजा करके 1 रुपए का सिक्का और एक सुपारी रख दें, दूसरे दिन उसी पेड़ से एक पत्ता तोड़कर उसमें सुपारी और सिक्के को रखकर लाल रंग के धागे से बांध कर अपनी तिजोरी में रख लें, ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होगी
 
Image Credit : iStock

कार्य में मिलेगी सफलता 

यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो अपने पर्स में दो लौंग और एक सुपारी रखें, काम के समय लौंग को मुंह में रख लें और सुपारी को किसी मंदिर में चढ़ा दें, इससे कार्य में आ रही बाधा जल्द दूर हो जाएगी 
 
Image Credit : iStock

बाधाएं दूर करने के लिए 

एक पत्ते पर सिंदूर और देसी घी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं फिर एक सुपारी को कलावे में लपेट कर इस पत्ते पर रख रखकर पूजा करें, इस उपाय को करने से बाधाएं दूर हो जाती हैं
Image Credit : iStock

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए 

घर के पूर्व या उत्तर दिशा में सुपारी को किसी चांदी के पात्र में डालकर रख दें, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से खत्म हो जाएगी
Image Credit : iStock

पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जपें ये मंत्र

iStock
Read Now