मंदिर के शिखर पर ध्वजा क्यों लगाया जाता है? जानिए मंदिर के शिखर पर झंडा लगाने से मंदिर में आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ध्वजा लगाने से मंदिर के आस-पास पवित्रता की आभा पैदा होती है और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे मंदिर के समग्र आध्यात्मिक माहौल में वृद्धि होती है। मंदिर के शिखर पर मौजूद इस ध्वज को दैवीय उपस्थिति का प्रतीक भी माना जाता है। यह दर्शाता है कि मंदिर परिसर पवित्र है और परमात्मा की पूजा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर के ऊपर लहराता हुआ झंडा देवताओं का ध्यान आकर्षित करता है और उनके आशीर्वाद और कृपा को आमंत्रित करता है। यह ध्वज एक पहचान चिह्न के रूप में कार्य करता है, जो उस पवित्र स्थान में पूजा की जाने वाले विशेष देवी-देवता की उपस्थिति को दिखाता है। ध्वजा