अमर उजाला
Thu, 15 January 2026
शुक्रवार के दिन मांसाहार और शराब से परहेज करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है
इस दिन सात्विक भोजन करने से मन शांत रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
शुक्रवार को वाद-विवाद, झगड़े या कठोर शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शुक्र ग्रह प्रभावित हो सकता है
मान्यता है कि इस दिन अशांत व्यवहार करने से आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है
शुक्रवार को धन का लेन-देन, उधार लेना या देना भी वर्जित माना गया है
ऐसा कहा जाता है कि इससे धन की स्थिरता पर नकारात्मक असर पड़ता है
इस दिन जमीन, मकान या किसी बड़े सौदे से जुड़ा निर्णय टालना बेहतर रहता है
साथ ही रसोई से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी या मुफ्त चीजें लेना भी अशुभ माना जाता है
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार की शाम मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाकर सफेद वस्तुओं का दान करें
मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाते हैं पतंग? जानें महत्व