अमर उजाला
Fri, 27 September 2024
इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक हैं इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है
शारदीय नवरात्रि में पहले दिन ज्वारे बोए जाते हैं अगर ये ज्वारे हरे या सफेद रंग के उग रहे हो तो ये माता रानी के प्रसन्न होने का संकेत माना जाता है
नवरात्रि के दौरान सपने में मां दुर्गा के दर्शन हों तो ये इस बात का संकेत देता है कि उस व्यक्ति के बिगड़े काम बन जाएंगे
नवरात्रि में अगर पूरे नौ दिनों तक अखंड ज्योति बिना विघ्न के जले तो यह आपके लिए शुभ संकेत है
नवरात्रि के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को अगर कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होती है तो ये इस बात का संकेत है कि माता रानी उनके पूजन से अति प्रसन्न हैं
नवरात्रि के 9 दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ या चंडी पाठ करना चाहिए इससे धन, ग्रह दोष की समस्या खत्म होती है
नवरात्रि में इस विधि से करें कलश की स्थापना