अमर उजाला
Fri, 27 September 2024
इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्तुबर से शुरू हो रहे हैं इस दिन माता की चौकी सजाने के साथ कलश स्थापना भी की जाती है
नवरात्रि में कलश स्थापना एक महत्वपूर्ण धार्मिक क्रिया है जिसे विशेष विधि से किया जाता है
सबसे पहले, एक स्वच्छ स्थान का चयन करें और वहां एक लकड़ी की चौकी रखें
इसके बाद उस चौकी पर एक कलश रखें और उसे गंगाजल से भरें
कलश के मुंह पर आम के पत्ते रखें और उसके ऊपर नारियल रखें इसके बाद कलश के सामने एक दीया जलाएं
इसके बाद देवी मां की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें फिर देवी दुर्गा की पूजा करें
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार को करें ये काम