शारदीय नवरात्रि पर राशि के अनुसार करें ये उपाय

अमर उजाला

Mon, 9 October 2023

Image Credit : iStock
  • मेष राशि- मेष राशि के लोगों को नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए, मां शैलपुत्री की पूजा करने से मंगल दोष दूर होता है 
  • वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को सफेद चीजों से मां महागौरी की पूजा करनी चाहिए, साथ ही सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना बेहद लाभप्रद होगा
Image Credit : iStock
  • मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करें, उन्हें शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं
  • कर्क राशि- कर्क राशि वाले मां शैलपुत्री की पूजा करें और उन्हें दही, चावल और बताशे का भोग लगाएं ऐसा करने से शारीरिक कष्ट कट होंगे
Image Credit : iStock

  • सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों को मां कुष्मांडा की पूजा करनी चाहिए, मां कुष्मांडा को रोली और केसर अर्पित करते हुए विधि- विधान से पूजा अर्चना करें
  • कन्या राशि- कन्या राशि वाले मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें, साथ ही दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं

Image Credit : iStock

  • तुला राशि- तुला राशि के जातक महागौरी को लाल चुनरी चढ़ाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, इससे घर परिवार में सुख-शांति और खुशियां आएंगी 
  • वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करें, उन्हें गुडहल का फूल तथा गुड़ का भोग अर्पित करें

Image Credit : iStock
  • धनु राशि- धनु राशि के जातक नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और इन्हें पीले रंग की मिठाई तथा तिल का तेल अर्पित करें 
  • मकर राशि- मकर राशि के जातक मां कात्यायनी को नारियल की बर्फी का भोग लगाएं, मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना पूरी होंगी
Image Credit : iStock

  • कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले लोगों को कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना करनी चाहिए, साथ ही देवी कवच का पाठ करें और दीपक जलाएं
  • मीन राशि- मीन राशि वाले लोग मां चंद्रघंटा की पूजा करें और उन्हें केला, पीला फूल अर्पित करें, ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी

Image Credit : iStock

सर्वपितृ अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय

iStock
Read Now