शारदीय नवरात्रि पर राशि के अनुसार करें ये उपाय
अमर उजाला
Mon, 9 October 2023
Image Credit : iStock
मेष राशि-
मेष राशि के लोगों को नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए, मां शैलपुत्री की पूजा करने से मंगल दोष दूर होता है
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के लोगों को सफेद चीजों से मां महागौरी की पूजा करनी चाहिए, साथ ही सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना बेहद लाभप्रद होगा
Image Credit : iStock
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातक मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करें, उन्हें शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं
कर्क राशि-
कर्क राशि वाले मां शैलपुत्री की पूजा करें और उन्हें दही, चावल और बताशे का भोग लगाएं ऐसा करने से शारीरिक कष्ट कट होंगे
Image Credit : iStock
सिंह राशि-
सिंह राशि के लोगों को मां कुष्मांडा की पूजा करनी चाहिए, मां कुष्मांडा को रोली और केसर अर्पित करते हुए विधि- विधान से पूजा अर्चना करें
कन्या राशि-
कन्या राशि वाले मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें, साथ ही दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं
Image Credit : iStock
तुला राशि-
तुला राशि के जातक महागौरी को लाल चुनरी चढ़ाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, इससे घर परिवार में सुख-शांति और खुशियां आएंगी
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के लोग मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करें, उन्हें गुडहल का फूल तथा गुड़ का भोग अर्पित करें
Image Credit : iStock
धनु राशि-
धनु राशि के जातक नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और इन्हें पीले रंग की मिठाई तथा तिल का तेल अर्पित करें
मकर राशि-
मकर राशि के जातक मां कात्यायनी को नारियल की बर्फी का भोग लगाएं, मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना पूरी होंगी
Image Credit : iStock
कुंभ राशि-
कुंभ राशि वाले लोगों को कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना करनी चाहिए, साथ ही देवी कवच का पाठ करें और दीपक जलाएं
मीन राशि-
मीन राशि वाले लोग मां चंद्रघंटा की पूजा करें और उन्हें केला, पीला फूल अर्पित करें, ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी
Image Credit : iStock
सर्वपितृ अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय
iStock
Read Now