कन्या पूजन में रखें इन बातों का ध्यान

अमर उजाला

Thu, 19 October 2023

Image Credit : iStock
ध्यान रखें की कन्याओं की उम्र 2 से 9 वर्ष के बीच की हो और इनकी संख्या कम से कम 9 होनी चाहिए
Image Credit : iStock

साथ ही इन कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में पूजा जाना चाहिए, इन 9 कन्याओं के साथ कम से कम एक बालक की पूजा भी करें

Image Credit : iStock

इस बात का ध्यान रखें कि कन्याओं के घर में आने के बाद उन्हें सीधे भोजन करने के लिए न बैठा दें

Image Credit : iStock
पहले उनके पांव अपने हाथ से धोएं और हल्दी, कुमकुम और चावल से टीका करें, उसके बाद उनको पूर्व दिशा की ओर मुख करके साफ आसन पर बैठना चाहिए
Image Credit : iStock
फिर कन्याओं को खीर, पूड़ी, सब्जी और हलवा चना परोसें, इस बात का ध्यान रखें कि कन्याओं को खाने के लिए जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए, वे जितना खा पाएं उन्हें आदरपूर्वक उतना ही खिलाना चाहिए
Image Credit : iStock

भोजन कराने के पश्चात कन्याओं के पैर धोकर उन्हें उपहार स्वरूप कुछ वस्तुएं भेंट करें, उपहार देने के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें द्वार तक सम्मानपूर्वक विदा करके आएं

Image Credit : iStock

नवरात्रि के पांचवें दिन ऐसे करें स्कंदमाता की पूजा

अमर उजाला
Read Now