नवरात्रि में मां दुर्गा के इन नौ स्वरूपों की होती है पूजा
अमर उजाला
Fri, 6 October 2023
Image Credit : iStock
प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। शैलपुत्री देवी दुर्गा का पहला स्वरूप हैं।
Image Credit : अमर उजाला
द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी
देवी दुर्गा का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। ब्रह्मा की इच्छाशक्ति और तपस्विनी का आचरण करने वाली यह देवी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं।
Image Credit : Facebook
तृतीय स्वरूप मां चंद्रघण्टा
देवी दुर्गा का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघण्टा हैं। माता के मस्तक पर घण्टे के आकार का चंद्र शोभित है। ये देवी एकाग्रता का प्रतीक हैं।
Image Credit : iStock
चतुर्थ स्वरूप मां कूष्माण्डा
जगत जननी मां जगदंबे के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है। देवी का यह स्वरूप ब्रहमांड का सृजन करता है।
Image Credit : iStock
पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। भगवान स्कन्द यानी कार्तिकेय की माता होने के कारण ये स्कंदमाता कहलाती हैं।
Image Credit : Facebook
षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी
नवरात्रि की षष्ठी तिथि देवी कात्यायनी को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है।
Image Credit : Facebook
सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि
नवरात्रि के सातवें दिन दुर्गाजी की सातवीं शक्ति देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है। भयानक स्वरूप के बाद भी शुभफल देने वाली देवी शुभांकरी नाम से पूजित होती हैं।
Image Credit : iStock
अष्टम स्वरूप मां महागौरी
आंठवें दिन यानी कि अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा का विधान है।
Image Credit : iStock
नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री
मां दुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री हैं। यह सभी सिद्धियों की अधिष्ठाता हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं।
Image Credit : Facebook
महालक्ष्मी व्रत के आखिरी दिन करें ये उपाय, धन-धान्य से भरा रहेगा घर