अष्टमी-नवमी पर इस विधि से करें कन्या पूजन दुर्गाष्टमी या महानवमी, जिस दिन भी आप कन्या पूजन करना चाहते हैं उस दिन सबसे पहले मां दुर्गा की पूजा करें फिर कन्याओं को भोजन पर आमंत्रित करें, कन्या को घर में पधारने पर आदरपूर्वक उनको आसन पर बैठाएं इसके बाद साफ जल से उनके पांव पखारे, उनकी फूल, अक्षत आदि से पूजा करें इसके बाद घर पर बने पकवान भोजन के लिए दें, इस दिन हलवा, चना और पूड़ी बनाते हैं मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें इसके बाद खुशी खुशी उनको विदा करें, ताकि अगले साल फिर आपके घर माता रानी का आगमन हो कन्या पूजन