अमर उजाला
Sat, 20 July 2024
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है, इनकी आराधना के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है
इस दिन विधि-विधान से शनि महाराज की पूजा अर्चना करने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं
मान्यताओं के अनुसार शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, यही वजह है कि शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि प्राप्त है
शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए, साथ ही जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शनिवार के दिन काला तिल, सरसों का तेल, काला छाता, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करें, इससे परेशानियां कटती हैं
मान्यताओं के अनुसार, लोहे में शनि देव का वास होता है, ऐसे में शनिवार के दिन लोहे के दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाना चाहिए
गुरु पूर्णिमा के दिन से इन 3 राशियों को मिलेगा करियर में लाभ