अमर उजाला
Tue, 27 February 2024
हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं की पूजा के कुछ विशेष नियम होते हैं
पूजा-पाठ से जुड़े कई नियमों में एक है ‘भोग’
पूजा के दौरान भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए
माना जाता है कि शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा करने और उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं
आइए जानते हैं शनि देव की पूजा में किन चीजों का भोग लगाना चाहिए
शनि देव की पूजा करते समय भोग में आप गुड़, काली उड़द दाल की खिचड़ी, काले तिल से बनी चीजें, मीठी पुड़ी, गुलाब जामुन आदि चीजों का भोग लगा सकते हैं
इस बात का ध्यान रहे कि भोग शुद्ध और सात्विक हो
शनि देव को भोग लगाते समय भोग में लहसुन-प्याज जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें
शनि देव को कभी भी पीतल या तांबे के पात्र में भोग न लगाएं
फाल्गुन माह में करें भगवान कृष्ण के इन नामों का जाप