अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
हम रोज रात में सोते हैं और एक अच्छी नींद के बाद हमारी सुबह की अच्छी शुरुआत होती है, हालांकि, कई बार हम रात में ऐसे सपने भी देख लेते हैं, जिसका मतलब हम समझ नहीं पाते हैं
कई सपनों का देखना शुभ माना जाता है, तो आज की इस खबर में हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप देखते हैं तो समझ लीजिए कि भाग्य आपका साथ देने वाला है
कई लोग सपने में सांप देखते हैं, कहा जाता है कि सपने में सांप का देखना शुभ माना जाता है, सपने में सांप का देखना इस बात की ओर संकेत करता है कि भविष्य में कुछ बेहतर होने वाला है
अगर सपने में आप साफ पानी या बहता हुआ जल, जैसे झरना इत्यादि नजर आता है तो यह शुभ संकेतों में गिना जाता है, यह जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है
अगर आपको सोने के गहने के सपने आ रहे है तो यह काफी शुभ होता है, यह सपना इस ओर संकेत करता है कि जल्दी ही आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है
सपने में उल्लू का दिखना काफी लाभकारी माना जाता है, उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है
क्यों युधिष्ठिर की पत्नी देविका को कहा जाता है रहस्यमयी?