सावन के पहले सोमवार पर इस विधि से करें पूजा इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 गुरुवार से हो रही है और 18 जुलाई 2022 को सावन का पहला सोमवार रहेगा सावन सोमवार के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें शिव जी के साथ देवी पार्वती और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं पंचामृत से रुद्राभिषेक करें और बेल पत्र अर्पित करें और शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं शिव जी के साथ माता पार्वती और गणेश जी को तिलक लगाएं प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी-शक्कर का भोग लगाएं आखिर में धूप, दीप से भगवान भोलेनाथ की आरती करें और पूरे दिन फलाहार हर कर शिव जी का स्मरण करते रहें सावन सोमवार पूजा विधि