सावन शिवरात्रि पर इस मुहूर्त में करें जलाभिषेक हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है सावन की शिवरात्रि के दिन व्रत रखने से मनुष्य को शिवलोक की प्राप्ति होती है व अनजाने में हुये पापों से मुक्ति भी मिलती है सावन शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक या जलाभिषेक करने का बहुत महत्व है शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, इत्र, चंदन, भांग, धतूरा, बेलपत्र, रूद्राक्ष व सफेद फूल चढ़ाने से भगवान आशुतोष प्रसन्न होते है 26 जुलाई की सुबह 5 बजकर 44 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट तक जलाभिषेक का श्रेष्ठ समय है वहीं शाम के समय 7 बजकर 24 मिनट से रात 9 बजकर 28 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा इस समय भी आप जलाभिषेक कर सकते हैं सावन शिवरात्रि