सकट चौथ व्रत के दिन क्या करें और क्या नहीं? अगर आप सकट चौथ का व्रत रख रहे हैं तो इस दिन किसी भी जीव को परेशान न करें, क्योंकि ऐसा करने से भगवान गणेश नाराज हो सकते हैं। भगवान गणेश को गलती से भी इस दिन तुलसी अर्पित न करें, क्योंकि गणेश पूजन में तुलसी का इस्तेमाल करना वर्जित माना गया है। सकट चौथ के दिन काले या नीले रंग के कपड़े पहनने से आपको बचना चाहिए। इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिल और तिलकुट जरूर अर्पित करनी चाहिए। सकट चौथ के दिन चंद्रोदय से कुछ समय पहले 108 बार गणेश बीज मंत्र का जाप जरूर करें। संतान की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए सकट चौथ के दिन चंद्रोदय के समय जल में दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। सकट चौथ