अमर उजाला
Sun, 26 May 2024
26 मई यानी आज संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है
इसे संकटहारा चतुर्थी और संकष्टी के नाम से भी जाना जाता है
आज सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग है
पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 8 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है
वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त आज शाम 7 बजकर 12 मिनट से रात 9 बजकर 45 मिनट तक का है
गणपति की कृपा प्राप्त करने के लिए सुबह उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लें
स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद गणपति की पूजा अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखके शुरू करें
गणपति को रोली लगाएं, फूल और जल अर्पित करें
भगवान को तिल के लड्डू और मोदक का भोग लगाएं
चांद के निकलने से पहले गणपति की पूजा करें और संकष्टी व्रत कथा का पाठ करें
रात को चांद देखने के बाद ही व्रत का पारण करें
पूजा के दौरान कभी न करें ये गलतियां, लग सकता है दोष