बरकत के लिए नमक को कांच की प्याली में भरकर उसमें चार-पांच लौंग डाल दें ऐसा करने से घर पर लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है और धन की बरकत होती है
Image Credit : iStock
बुरी नजर दूर करने के लिए
यदि किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है, तो एक चुटकी नमक लेकर तीन या पांच बार उसके ऊपर लेकर घूमा कर बाहर फेंक दें, ऐसा करने से बुरी नजर उतर जाती है
Image Credit : iStock
बुरी नजर से बचे रहने के लिए
हफ्ते में एक बार बच्चों को नमक वाले पानी से नहलाना चाहिए, इस टोटके से बच्चे बुरी नजर से बचे रहते हैं
Image Credit : iStock
वास्तुदोष दूर करने के लिए
घर के बाथरूम में शीशे के प्याले में नमक भरकर रख दें, ऐसा करने से आपके घर के अंदर का वास्तुदोष दूर हो जाएगा
Image Credit : iStock
रिश्तों की अनबन दूर करने के लिए
पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता है तो एक कांच की कटोरी या गिलास में सेंधा नमक डालकर इसे अपने बेडरूम में रख दें, नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और घर के हालात सुधर जाएंगे
Image Credit : iStock
पानी में नमक मिला कर लगाएं पोछा
नमक घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का काम करता है, इसके लिए घर में पोंछा लगाते समय पानी में चुटकी भर नमक मिला दें, हफ्ते में दो बार ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है