लड्डू गोपाल की पूजा में इन नियमों का करें पालन

अमर उजाला

Tue, 13 February 2024

Image Credit : iStock
लड्डू गोपाल को रोज सुबह स्नान करना होता है। जैसे हम कपड़े बदलते हैं और नहाते हैं, वैसे ही गोपाल को भी नहलाना जरूरी है।
Image Credit : iStock
बाल गोपाल को दिन में चार बार भोग लगाना होता है। गोपाल को खीर, माखन मिश्री और हलवा बहुत पसंद है इसलिए प्रसाद के रूप में ये चीजें चढ़ाएं।
Image Credit : iStock
लड्डू गोपाल के वस्त्र प्रतिदिन बदलने चाहिए, उनका श्रृंगार करना चाहिए, उन्हें सुंदर मुकुट पहनाना चाहिए और उनके हाथों में बांसुरी देनी चाहिए। माथे पर चंदन का टीका लगाएं।
Image Credit : iStock
लड्डू गोपाल को घर पर अकेला न छोड़ें, जहां भी जाएं उसे अपने साथ ले जाएं।
Image Credit : iStock
एक सदस्य की तरह जैसे हम सोते हैं, वैसे ही बाल गोपाल को भी सुलाएं। रात होते ही उसे उसके बिस्तर यानि आसन पर तकिया देकर लिटा दें और पर्दा लगा दें।
Image Credit : iStock
अगर आप घर में बाल गोपाल को रखते हैं और उनकी देखभाल करते हैं तो आपको प्याज और लहसुन का त्याग करना होगा।
Image Credit : iStock

धर्म से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More

माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये काम

iStock
Read Now