अमर उजाला
Mon, 22 January 2024
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराज चुके हैं
सभी को भगवान श्रीराम के प्रथम दर्शन हो गए हैं
मंदिर में विराजित भगवान राम की मूर्ति बेहद ही आकर्षक है, इसे खुबसूरत आभूषणों से सजाया गया है
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन आभूषणों को बनाने में किन रत्नों का इस्तेमाल किया गया है
आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं
श्रीराम के सिर पर सोने और हीरे से बना मुकुट है, उसके बीच में एक पन्ना रत्न का इस्तेमाल किया गया है
इस तस्वीर में प्रभु श्रीराम के माथे पर जो तिलक है, उसे हीरे और माणिक्य से बनाया गया है
भगवान राम के कानों के जो कुंडल हैं, उनमें मोती, पन्ना और माणिक्य का इस्तेमाल किया गया है
गले के हार में भी पन्ना, माणिक्य, मोती और हीरे का इस्तेमाल किया गया है
इसके अलावा कई और आभूषणों से भी भगवान श्रीराम को सजाया गया है
प्राण प्रतिष्ठा के बाद तस्वीरों के जरिए रामलला के दर्शन कीजिए