बैठकर या खड़े होकर, कैसे करनी चाहिए पूजा? शास्त्रों के अनुसार कभी भी खड़े होकर पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि खड़े होकर पूजा करना सही नहीं माना जाता है। इस तरह से पूजा करने पर कोई फल नहीं मिलता। घर की मंदिर में पूजा करते समय खड़े होकर पूजा न करें और ना ही सीधे जमीन पर बैठकर पूजा करें। पूजा करने से पहले हमेशा आसन बिछाएं और आसन में बैठकर ही पूजा करें। साथ ही बिना सिर ढके भी पूजा नहीं करनी चाहिए। स्त्री हो या पुरुष पूजा करते समय हमेशा सिर को टुपट्टे या फिर रुमाल से ढकना चाहिए। मान्यता है सिर को ढके बिना पूजा करने से सारा लाभ और पुण्य फल आकाश में चला जाता है। पूजा नियम