पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान पूजा के दौरान साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। पूजा स्थल या पूजा घर साफ होना चाहिए। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि देवी-देवताओं को अनामिका उंगली से ही तिलक करें। अगर घी का दीपक जला रहे हैं तो बांयी ओर रखें, वहीं अगर तेल का दीपक जला रहे हैं तो दांयी ओर रखें। घर का मंदिर हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा को भगवान के मंदिर के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजा करते समय कभी भी जमीन पर न बैठें, हमेशा आसन का इस्तेमाल करें। अगर आप घर में मंदिर बनवा रहे हैं तो मंदिर की ऊंचाई उसकी चौड़ाई से दोगुनी हो, इस बात का ध्यान रखें। पूजा