भगवान को भोग लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें पूजा-अर्चना के बाद भगवान को प्रसाद या भोग जरूर चढ़ाया जाता है, हालांकि भोग लगाते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए भगवान को भोग हमेशा पीतल, चांदी, मिट्टी या सोने के पात्र में लगाना चाहिए भगवान को चढ़ाए जाने वाला प्रसाद में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल न हो, फल, मिष्ठान और सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं पूजा संपन्न होने और भोग लगा देने के बाद प्रसाद को हटाकर कहीं और रखना चाहिए, प्रसाद भगवान के पास पड़े रहने को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है प्रसाद को पूरे परिवार, पूजा में शामिल लोगों या आस-पास के लोगों में बांटना चाहिए, ध्यान रहे प्रसाद व्यर्थ न हो जिस तरह व्यक्ति कुछ खाने के बाद जल का सेवन करता है ठीक उसी तरह भगवान के समक्ष भी प्रसाद के साथ-साथ जल रखना चाहिए