साल के पहले प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिव जी की पूजा
अमर उजाला
Mon, 8 January 2024
Image Credit : iStock
09 जनवरी को प्रदोष व्रत वाले दिन सबसे पहले सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद शिव जी को याद करके व्रत एवं पूजा का संकल्प लें।
Image Credit : iStock
फिर शाम के शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर जाकर या घर पर ही भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करें।
Image Credit : iStock
पूजा के दौरान शिवलिंग को गंगाजल और गाय के दूध से स्नान कराएं।
Image Credit : iStock
उसके बाद सफेद चंदन का लेप लगाएं। महादेव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी का पत्ता, सफेद फूल, शहद, भस्म, शक्कर आदि अर्पित करें।
Image Credit : iStock
इस दौरान ''ओम नमः शिवाय'' मंत्र का उच्चारण करते रहें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और बुध प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें। फिर घी का दीपक जलाएं और शिव जी की आरती करें।
Image Credit : iStock
इसके बाद पूजा का समापन क्षमा प्रार्थना से करते हुए शिवजी के सामने अपनी मनोकामना व्यक्त कर दें।
Image Credit : iStock
इसके अगले दिन सुबह स्नान आदि के बाद फिर से शिव जी की पूजा करें। फिर सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करें।