सिर्फ गया ही नहीं, इन जगहों पर भी पिंडदान करने से पितरों को मिलता है मोक्ष

अमर उजाला

Wed, 27 September 2023

Image Credit : iStock

गया

पिंडदान के लिए बिहार के गया को महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, गया में करीब 48 ऐसे स्थान हैं जहां पिंडदान होते हैं, यहां अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं
Image Credit : iStock

वाराणसी

वाराणसी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, पितृ पक्ष में यहां भी पिंड दान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है
Image Credit : iStock

हरिद्वार

हरिद्वार बहुत ही पवित्र जगह है, यहां भी गंगा नदी के किनारे पितरों का तर्पण किया जाता है
Image Credit : iStock

उज्जैन

महाकाल की नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे पिंडदान की परंपरा बहुत पुरानी है, यहां पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है
Image Credit : iStock

प्रयागराज

प्रयागराज में पिंडदान के लिए त्रिवेणी संगम तट सबसे पवित्र स्थान है, यहां जो व्यक्ति अपने पूर्वजों का पिंडदान करता है, उसे कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है
Image Credit : iStock

मथुरा

पौराणिक मान्यता के अनुसार मथुरा में यमुना नदी के किनारे पूर्वजों के लिए पिंडदान करने से उनको मोक्ष मिलता है और आत्मा स्वर्ग पहुंचती है
Image Credit : iStock

जानें श्राद्ध की सही विधि, नियम और सभी महत्वपूर्ण बातें

iStock
Read Now