अमर उजाला
Wed, 21 February 2024
फाल्गुन माह में भगवान शिव की आराधना और शिवलिंग पर जल अर्पण रोजाना करें।
इसके अलावा इस माह में भगवान श्री कृष्ण को नए वस्त्र अवश्य पहनाएं।
फाल्गुन माह में होली आती है। ऐसे में इस माह में अबीर-गुलाल श्री कृष्ण और महादेव के चरणों में अर्पित करना चाहिए।
फाल्गुन माह में तामसिक भोजन न करें। साथ ही मांस-मदिरा का सेवन करने से भी बचें।
इस माह में अन्न का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों में भी ऐसा बताया गया है कि फाल्गुन माह में अन्न का दान करने से घर की बरकत बनी रहती है।
मार्च में इस दिन से लगेगा खरमास, बंद हो जाएंगे सभी मांगलिक कार्य