पीपल तले दीपक जलाने से पहले जान लें जरूरी नियम पीपल के पेड़ के पास सुबह और शाम के समय दीप प्रज्वलित करना बेहद शुभ माना जाता है। दीप प्रज्वलित कर पेड़ की सात बार परिक्रमा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से माना जाता है कि शनिदेव प्रसन्न होते हैं। पीपल के पास दीप जलाने का सही दिन गुरुवार या फिर शनिवार ही माना जाता है। पीपल के पेड़ के पास जब भी दीप जलाएं, कोशिश करें कि उसमें सरसों के तेल का ही उपयोग करें। शाम को दीपक जलाने का समय चूक गए हों तो रात में दीपक लगाने की गलती न करें। पीपल