अमर उजाला
Wed, 27 December 2023
27 दिसंबर से पौष माह की शुरुआत हो रही है। यह महीना ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा के लिए खास माना जाता है।
इस माह में सूर्यदेव की पूजा करना और अर्घ्य देना शुभ फलदायी माना जाता है।
मान्यता है कि इस माह सूर्य देव की उपासना करने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और संकटों से छुटकारा मिलता है।
पौष माह में सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही परिक्रमा भी जरूर करें।
सूर्य देव को अर्घ्य देने या जल चढ़ाने के लिए हमेशा तांबे के लोटे का ही प्रयोग करें।
सूर्य देव को जल चढ़ाते समय सूर्य को सीधे नहीं देखना चाहिए, बल्कि कलश से गिरते हुए जल की धारा से सूर्यदेव के दर्शन करने चाहिए।
नए साल पर अपनों को गिफ्ट में दे ये चीजें, खुल जाएगा भाग्य