बहुत ही शुभ योग में शुरू हो रहा है नया साल, सुख-समृद्धि के लिए करें ये काम

अमर उजाला

Sun, 31 December 2023

Image Credit : iStock
इस बार साल 2024 की शुरुआत अत्यंत शुभ संयोग में होने जा रही है।  01 जनवरी 2024 को सोमवार है, यह दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है।
Image Credit : iStock
सोमवार के दिन से नए साल की शुरुआत होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन सालभर भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी।
Image Credit : iStock
01 जनवरी को एक लोटे में जल भरकर शिवलिंग का अभिषेक करें और शिव जी से प्रार्थना करें कि पूरे साल आप पर उनकी कृपा बनी रहे।
Image Credit : iStock
साल के पहले दिन शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें, माना जाता है कि भोलेनाथ बेलपत्र से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
Image Credit : iStock
अगर आप चाहते हैं कि साल 2024 में पूरे साल आप पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे, तो 1 जनवरी को स्नान करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।
Image Credit : iStock
1 जनवरी को सफेद चीजों जैसे कि दही, सफेद रंग के कपड़े, दूध और चीनी का दान करें, इन चीजों के दान से शंकर भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं।
Image Credit : iStock

नए साल पर अपनों को गिफ्ट में भूलकर भी न दें ये चीजें

iStock
Read Now