अमर उजाला
Tue, 19 November 2024
बाबा नीम करोली का आश्रम उत्तराखंड के कैंची धाम में है, जहां देश विदेश से लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं
यहां बाबा को प्रसाद के साथ कंबल भी चढ़ाया जाता है, जिससे वह प्रसन्न होते हैं
इस दौरान भक्तों द्वारा चढ़ाए गए कंबलों को पंडित जी कुछ भक्तों को दे देते हैं, जिन्हें भाग्यशाली माना जाता है
लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां से मिले कंबल का क्या करना चाहिए ? अगर नहीं तो आइए जानते हैं
मान्यता है कि नीम करोली बाबा के धाम से मिले कंबल को पूजा घर या किसी साफ स्थान पर रखना चाहिए
यही नहीं रोजाना इसकी पूजा करनी चाहिए और इसके पास रोज एक दीया अवश्य जलाएं
अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है, तो उसके उपर यह कंबल रखें और उसके ठीक होने की कामना करें
मान्यता है कि इस कंबल को कभी भी बेचना नहीं चाहिए, आप इसे किसी को रखने के लिए भी दे सकते हैं
दूर होंगी सभी आर्थिक परेशानियां, बस कर लें तुलसी की मंजरी से जुड़े ये उपाय