नीम करोली बाबा के अनुसार दूसरों को नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें नीम करोली बाबा को लोग बजरंगबली का अवतार मानते हैं नीम करोली बाबा के चमत्कारों की कहानियां आज भी लोगों की जुबान पर ठहरी हुई हैं नीम करोली बाबा ने जीवन की चार ऐसी बातों का जिक्र किया है, जो हमें कभी किसी दूसरे के साथ साझा नहीं करनी चाहिए जब भी आप दान-पुण्य के कार्य करते हैं, तो इसका बखान कभी किसी के सामने नहीं करना चाहिए, इससे बदले में मिलने वाला आध्यात्मिक फल अधूरा रह जाता है इंसान को अपनी आमदनी का जिक्र कभी किसी के सामने नहीं करना चाहिए, इससे आपके पास जमा राशि पर लोगों की बुरी नजर पड़ने लगती है अपनी कमजोरी या ताकत के बारे में कभी किसी को न बताएं, शत्रु आपकी कमजोरी को पकड़ने के बाद ही आप पर हावी होते हैं अपने अतीत के बारे में भूलवश भी किसी को न बताएं, ऐसी कमियों को जानने के बाद शत्रुओं को आप पर अंगुली उठाने का मौका मिल जाता है Neem karoli baba