अमर उजाला
Wed, 11 October 2023
इस साल 15 अक्तूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी, नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विधान है
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 15 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक घटस्थापना हेतु शुभ मुहूर्त है
इस दौरान घटस्थापना कर जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रथम शक्ति स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा कर सकते हैं
इसके अलावा आप अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं
घटस्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त भी शुभ माना जाता है
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 44 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक है
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा