अमर उजाला
Tue, 28 January 2025
हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है
इस दिन घर, जलाशय, मंदिर में दीपक लगाने देवी-देवता के साथ पितर और यमराज भी प्रसन्न होते हैं
इसलिए मौनी अमावस्या के दिन घर के मुख्य द्वार पर तिल के तेल का दीपक लगाना चाहिए इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है
घर की समृद्धि और खुशहाली के लिए मौनी अमावस्या पर लाल धागे की बत्ती के साथ तिल के तेल का दीपक जलाएं
तिल का तेल शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इसे दक्षिण दिशा में जलाएं
इस उपाय से मृत्यु के बाद यम की यातनाओं से भी मुक्ति मिलती है
मौनी अमावस्या की शाम 6 बजे पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाना शुभ होता है
ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है इस दौरान पितृ सूक्त का पाठ भी करना शुभ माना जाता है
मौनी अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय