अमर उजाला
Tue, 30 July 2024
हम जब भी किसी मंदिर में शिवलिंग का दर्शन करने जाते हैं तो वहां सिर्फ भगवान शिव विराजमान होते हैं
हर एक ज्योतिर्लिंग की अपने आप में अद्वितीय कहानी और मान्यताएं हैं, मगर आज हम एक ऐसे ज्योतिर्लिंग के बारे में जानेंगे जहां शिवलिंग पर शिव और पार्वती दोनों एक साथ विराजमान हैं
हम बात कर रहे हैं मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की, मल्लिकार्जुन शब्द में मल्लिका का अर्थ है पार्वती और अर्जुन का अर्थ है शिव
मल्लिकार्जुन शब्द के अर्थ से बहुत स्पष्ट है कि यह ज्योतिर्लिंग माता पार्वती और भगवान शिव का है
12 ज्योतिर्लिंगों में से इकलौता ऐसा ज्योतिर्लिंग है जहां भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है
यह मंदिर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में श्रीशैलम नामक पर्वत पर स्थित है
Sawan: सोमवार को भगवान शिव को अर्पित कर दी ये 5 चीजें, तो जमकर बरसेगा धन