अमर उजाला
Tue, 4 February 2025
26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी
महाशिवरात्रि की रात्रि महा सिद्धिदायिनी होती है
इस समय में किए गए दान पुण्य, शिवलिंग की पूजा, स्थापना का विशेष फल प्राप्त होता है
वर्ष भर यदि कोई शिव पूजा नहीं कर पाता है, तो केवल महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजन करने से सम्पूर्ण वर्ष के शुभ फल की प्राप्ति हो जाती है
यदि कोई शिवभक्त चार बार पूजन और अभिषेक न कर सके और पहले प्रहर में एक बार ही पूजन कर लें, तो भी महादेव की कृपा से उसको कष्टों से मुक्ति मिलती है
आइए जानते हैं चार प्रहर के पूजन का समय
प्रथम प्रहर पूजा का समय: सायं 06:19 बजे से रात्रि 09:26 बजे तक
द्वितीय प्रहर पूजा का समय: रात्रि 09:26 बजे से मध्यरात्रि 12:34 बजे तक
तृतीय प्रहर पूजा का समय: मध्यरात्रि 12:34 बजे से 27 फरवरी , प्रातः03:41 बजे तक
चतुर्थ प्रहर पूजा का समय: 27 फरवरी , प्रातः03:41 बजे से प्रातः 06:48 बजे तक
बसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दान