महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं भांग और धतूरा?

अमर उजाला

Mon, 19 February 2024

Image Credit : iStock
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्त बड़ी संख्या में शिव मंदिर पहुंचकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और उन्हें बेलपत्र, आक, भांग और धतूरा अर्पित करते हैं।
Image Credit : iStock
महापुराण के अनुसार जब समुद्र मंथन हुआ था, उस समय असुर और देवताओं में समुद्र से निकली चीजों का बंटवारा किया गया था।
Image Credit : iStock
समुद्र मंथन में निकला हलाहल विष जब भगवान शिव ने पिया तो उनका कंठ नीला हो गया और वह व्याकुल और अचेत हो गए, जिसे देखकर सभी देवी देवता संशय में पड़ गए।
Image Credit : iStock
ऐसे में आदिशक्ति प्रकट हुईं और उन्होंने भगवान शिव को बचाने के लिए जड़ी बूटी और जल से अभिषेक करने की सलाह दी।
Image Credit : iStock
जैसे ही देवी-देवताओं ने भगवान शिव का भांग, धतूरा, बेल जैसी जड़ी बूटियों से निरंतर अभिषेक किया तो भोलेनाथ के मस्तिष्क का तापमान धीरे-धीरे कम होता गया और वह स्वस्थ हो गए।
Image Credit : iStock
तभी से भोलेनाथ पर भांग, धतूरा चढ़ाए जाने की परंपरा चली आ रही है।
Image Credit : iStock

जया एकादशी के दिन करें ये उपाय, बढे़गी सुख-समृद्धि

अमर उजाला
Read Now