महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, प्रसन्न होंगे महादेव मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन जो भी भक्त शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाता है उसकी हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। दूध और गंगाजल से अभिषेक शिवजी को भी काफी पसंद होता है, इसलिए शिवजी की कृपा पाने के लिए इसे जरूर चढ़ाएं। भगवान शिव को शमी के पत्ते बेहद पसंद होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं। इससे शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी को कनेर के फूल बेहद प्रिय हैं। ऐसे में शिव जी पूजा में कनेर के फूल चढ़ाएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी। शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से व्यक्ति को सौम्यता मिलती है और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। शिवलिंग का शक्कर से अभिषेक करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता चली जाती है। इस दिन आप जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, इत्र, चंदन, केसर, भांग, इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे। महाशिवरात्रि